NCP जुट गई विधानसभा चुनाव की तैयारी में, कहा ‘हम एनडीए के साथ…’

पटना: एनसीपी अजित पवार गुट के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने पटना में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं और एनडीए के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह बात हमारे शीर्ष नेतृत्व ने साफ किया हुआ है। वहीं स्वतंत्र राज्य मंत्री पद लेने से मना करने की बात पर उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि कैबिनेट में हमें जगह मिलेगी इसलिए स्वतंत्र राज्य मंत्री का पद स्वीकार नहीं किया है लेकिन हम मजबूती से एनडीए के साथ हैं।

उन्होंने नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग बंटवारा के संबंध में कहा कि यह तो प्रधानमंत्री के अधिकार क्षेत्र की बात है इसलिए हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दो कार्यकाल प्रधानमंत्री के रूप में पूरा किया और वह कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में इस बार दो गठबंधन ने चुनाव लड़ा और जनता ने अपना जनादेश एनडीए को दिया है।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आम जनता के बीच में संविधान बदलने जैसी भ्रामक बातों का प्रचार किया और लोगों को बरगलाया। इस दुष्प्रचार से कहीं न कहीं कुछ नुकसान जरूर हुआ है। कार्यकर्त्ता तन मन धन से एनडीए की जीत के लिए लगे हुए थे। बिहार में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है और इसके लिए मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं क्योंकि लोगों ने उनके विकास के कार्य के लिए उन्हें वोट किया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम् निर्णय लिया गया जिसके तहत हमलोग आज से ही बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। हमलोग केंद्र में एनडीए के सहयोगी हैं और बिहार में भी अभी एनडीए के साथ हैं।

India गठबंधन पर मंत्री श्रवण कुमार का तंज, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

NCP NCP NCP

NCP

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...