राजग और महागठबंधन की बैठक कल, मानसून सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

पटना : 26 जुलाई से बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है । ये सत्र आगामी 30 जुलाई तक चलेगा । 5 दिनों के छोटे मानसून सत्र के दौरान सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाए, इसके लिए विपक्षी दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं ।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 नंबर सर्कुलर आवास पर होगी. इसमें आरजेडी के साथ-साथ कांग्रेस और वामदलों के नेता और विधायक शामिल होंगे. वहीं बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर एनडीए ने भी सोमवार को  बैठक बुलाई है। विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद यह बैठक के बुलाई गई है।

एनडीए के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। नीतीश कुमार इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 5 दिनों तक चलने वाले मानसून सत्र में विपक्ष की रणनीति का जवाब कैसे दिया जाए, इस पर सत्तापक्ष के विधायकों के साथ नीतीश चर्चा करेंगे.विधानमंडल दल की बैठक में बीजेपी कोटे से सरकार में शामिल दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

26 जुलाई को हम के मुखिया जीतनराम मांझी ने भी विधान मंडल सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक बुलाई है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...