Lalu परिवार पर हमलावर रहे नीरज बबलू, कहा ‘चुनाव के दौरान…’

सहरसा: बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है और अभी होली के पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है। जगह जगह पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। होली पर्व के दौरान भी बिहार में राजनीति काफी तेज है। इसी कड़ी में बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने Lalu परिवार पर जोरदार हमला किया। सहरसा में पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री नीरज बबलू ने Lalu परिवार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग बेरोजगार हो चुके हैं जबकि राजद आजकल अफवाह फ़ैलाने में लगी है।

यह भी पढ़ें – Property Dealer को गोली मार भाग रहे अपराधियों का पुलिस से हुआ सामना, मुठभेड़ में दो अपराधी…

धर्मगुरु बिहार में धर्म का प्रचार करने आ रहे हैं इससे विपक्ष के लोगों में खलबली मची हुई है। जब दूसरे धर्म के लोग बिहार आते हैं तो हमलोग कुछ नहीं बोलते, हज यात्रा होती है तब हम कुछ नहीं बोलते हैं लेकिन जब हिंदू धर्मगुरु बिहार आते हैं तो इनका कलेजा फटने लगता है। इस दौरान तेजस्वी यादव को लेकर नीरज बबलू ने कहा कि Lalu परिवार और तेजस्वी इन दिनों मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रहे हैं। जब उन्हें उप मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला तब वे 5 विभाग लेकर बैठ गए थे। विकास का कोई काम नहीं किया। वे लोग मतदान के दौरान बूथ कैप्चर कर चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya: हथकड़ी पहने हाथों से लिया शिक्षक नियुक्ति पत्र, 18 महीने से जेल में बंद हैं बिपिन

Saharsa से राजीव झा की रिपोर्ट

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...