Advertisement
Advertisement

NEET पेपर लीक मामला : जनतंत्र आवाज पार्टी ने दिया धरना

आरा : जनतंत्र आवाज पार्टी ने जिला समहरणलय पर आज अजय शर्मा के अध्यक्षता में नीट पेपर लीक मामले को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा पर देश के सभी व्यक्ति का अधिकार है। मगर जान बुझकर सरकार शिक्षा को महंगा करते जा रही है जिसे बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। मोके पर पार्टी के महासचिव कुंदन शर्मा ने कहा कि शिक्षा में छुआछूत आज भी कायम है। इसलिए गरीब के बच्चे सरकारी विद्यालय में और अमीर व्यक्ति के बच्चे महंगे प्राइवेट विद्यालय में पढ़ रहे हैं।

पार्टी के संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद ने कहा कि शिक्षा को महंगा होने से सरकार को बचाना चाहिए ताकि सभी को शिक्षा मिल सके।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों से सभी महत्वपूर्ण परीक्षा लीक कर दी जाती है जिसे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का शोषण होता है। नीट परीक्षा पेपर लीक मामला स्पष्ट करता है कि राजनीति संरक्षण में परीक्षा माफिया हर महत्वपूर्ण परीक्षा होने से पहले पेपर लीक कराकर करोड़ों का कमाई कर जाते हैं। जबकि किसी भी परीक्षा के तैयारी में छात्र लाखों खर्च करते हैं। अमीर लोग प्रश्न पत्र खरीद कर सफलता ले लेते हैं। इससे अधिकतर हानि अपर वर्ग के आर्थिक कमजोर परिवार को छति होती है। शर्मा ने कहा कि हर हालत में शिक्षा से भष्टाचार और कदाचार समाप्त होना चाहिए जिससे मेधावी छात्र के अधिकार का हनन नहीं है।

धरना के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम एक ज्ञापन महत्वपूर्ण मांगों के साथ जिलाधिकारी को दिया गया। मंच संचालन जिला महासचिव रजनीश कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र गुप्ता ने किया। अन्य पार्टी कार्यकर्त्ता में दिनेश पंडित, लाल बाबू गुप्ता, प्रेमचंद प्रसाद, सुरेश कुमार, अमित कुमार, त्रिभुवन शर्मा, नर्वदेश्वर शर्मा, मुकेश शर्मा, अमरजीत शर्मा, रघुवर शर्मा, बीतेश्वर प्रसाद, राजा मुनि देवी, सरिता देवी, अनिल कुमार शर्मा, मो. गयासुद्दीन, ऋषि कुमार गुप्ता, रघुनाथ शर्मा, पंकज कुमार, रीता देवी, देवकुमारी देवी, गणेश शर्मा, रामा शंकर शर्मा और उतिम चंद शर्मा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : CBI रिमांड पर 2 अभियुक्त

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...