NEET PG 2026: परीक्षा में बड़े बदलाव, Single Shift एग्जाम, आईरिस स्कैन और रैंडम सेंटर आवंटन लागू

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिंगल शिफ्ट, आईरिस स्कैन, रैंडम सेंटर आवंटन और कड़ी सुरक्षा समेत कई बड़े बदलावों की घोषणा की है।


NEET PG 2026 रांची: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और अभ्यर्थी अनुकूल बनाने के लिए कई बड़े बदलावों की घोषणा की है। इस वर्ष परीक्षा 30 अगस्त को देशभर में एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली की संभावना को खत्म करना और परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस बार 2.73 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.5 प्रतिशत अधिक है। परीक्षा देश के 340 शहरों के लगभग 1300 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।


Key Highlights:

  • 30 अगस्त को एक ही पाली में होगी NEET PG 2026 परीक्षा।

  • उम्मीदवार तीन नजदीकी राज्यों में परीक्षा केंद्र का विकल्प चुन सकेंगे।

  • फिंगरप्रिंट फेल होने पर आईरिस स्कैन से मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री।

  • 2.73 लाख अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, पिछले वर्ष से 12.5 प्रतिशत अधिक।

  • 60 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी और सिग्नल जैमर से होगी निगरानी।


NEET PG 2026:परीक्षा केंद्र चयन और समय में बड़े बदलाव

नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवार अपने राज्य को प्राथमिकता देते हुए तीन नजदीकी राज्यों में परीक्षा केंद्र का विकल्प चुन सकेंगे। राज्य के भीतर किसी अन्य शहर का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

केंद्रों का आवंटन कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन सिस्टम से किया जाएगा, जिससे मानव हस्तक्षेप की संभावना समाप्त होगी और किसी भी अभ्यर्थी को अनुचित तरीके से पसंदीदा केंद्र मिलने की आशंका नहीं रहेगी।

परीक्षा केंद्रों की घोषणा परीक्षा से लगभग तीन सप्ताह पहले कर दी जाएगी, ताकि अभ्यर्थी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय पर कर सकें।

NEET PG 2026:आईरिस स्कैन, कड़ी सुरक्षा और सेक्शन आधारित परीक्षा

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों का आधार आधारित प्रमाणीकरण और बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी का फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता है तो आईरिस स्कैन के माध्यम से पहचान सत्यापित कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 2 से 3 घंटे पहले पहुंचना होगा।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 60 हजार से अधिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सिग्नल जैमर और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों के माध्यम से लाइव निगरानी की जाएगी।

परीक्षा में 180 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 720 अंक निर्धारित हैं। प्रश्न हल करने के लिए 210 मिनट (3 घंटे 30 मिनट) का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र को ए, बी और सी सेक्शन में विभाजित किया गया है। किसी सेक्शन का समय समाप्त होने या उसे सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी दोबारा उस सेक्शन में वापस नहीं जा सकेंगे।

NEET PG 2026:नेगेटिव मार्किंग और पेपर सुरक्षा पर जोर

प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अभ्यर्थियों से पेपर लीक जैसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र बहुस्तरीय एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगा और परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय पर ही डिजिटल रूप से डिक्रिप्ट किया जाएगा।

NEET PG 2026:एनटीए ने 7.5 करोड़ रुपये का सुरक्षा टेंडर जारी किया

NEET UG 2026 पेपर लीक प्रकरण से सबक लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। एजेंसी ने 7.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत एनटीए मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए पेशेवर एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी।

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...