एक बार फिर रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने अपने ही चाचा की गला घोट की हत्या

173
एक बार फिर रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने अपने ही चाचा की गला घोट की हत्या
Advertisment

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा को निर्मम तरीके से पहले गला घोट दिया। उसके बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बखरी थाना क्षेत्र के महादेव चक गांव की है। बताया जा रहा है कि भतीजे ने अपने चाचा को पहले गमछे से गला घोंटा गया और फिर पीट-पीट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान सूर्य नारायण महतो के रूप में हुई है।वह अपने घर में खाना खा रहे थे। तभी उनका भतीजा पहुंचा और जमीन सर्वे के लिए नापी में चलने की बात कही। सूर्य नारायण महतो जमीन पर पहुंचे।

Advertisment

आपको बता दें कि इस दौरान सूर्य नारायण महतो ने अपने भतीजा को कहा कि इस जमीन में तीनों भाइयों का हिस्सा होगा।जिस पर भतीजा महेंद्र महतो और अन्य लोगों ने कहा कि उस जमीन की जोत वह करते हैं। इसलिए दो भाइयों में ही बंटेगा। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि सूर्य नारायण महतो ने विरोध किया तो गमछा से फांसी लगाकर और मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई। उसकी मौत मौके पर हो ही गई।

यह भी देखें :

हालांकि परिजनों के द्वारा सूर्य नारायण महतो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई। बखरी थाना पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना से लोग दहशत में हैं। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : दो कुख्यात अपराधी भारी मात्रा में गांजा व हथियार के साथ गिरफ्तार

अजय सिंह की रिपोर्ट

Advertisement