जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ गई नवविवाहित महिला

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि एक नविवाहित महिला चढ़ गई। लड़का की मांग ससुराल वालों ने नहीं किया पूरा किया तो गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी गई। शकूराबाद थाना क्षेत्र नोआवा गांव निवासी गया पंडित अपनी भतीजी अर्चना कुमारी की शादी काको थाना क्षेत्र के मनियावा गांव निवासी रोशन कुमार से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 21 मई में 2023 को किया था। शादी के बाद से ही लड़की के पति दहेज के लिए अपने ससुराल वालों पर दबाव बनाने लगे और टेंपो खरीदने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब लड़की के मायके बाले उनकी मांग पूरी नहीं करने लगे तो लड़का पैसे के लिए लड़की को प्रताड़ित करने लगा।

बता दें कि सोमवार की रात्रि भी अर्चना के पति समेत ससुराल वाले गला दबाकर हत्या कर दिया। लाश को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे। तभी ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना लड़की के मायके के परिवार वाले को दिया। जैसे ही लड़की परिवार को मौत की खबर मिली दौड़े-दौड़े गांव पहुंचे जैसे ही लड़की के परिवार गांव पहुंचे लड़की के ससुराल बारे घर छोड़कर फरार हो गया।

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दहेज के लिए इस महिला की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि लड़की के मायके वालों द्वारा अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...