Punjab BJP अध्यक्ष के इस्तीफे की फ़ैल रही खबरें, भाजपा ने कहा…

चंडीगढ़: पंजाब में बहुत ही जल्द पंचायत चुनाव होना है। पंचायत चुनाव से ठीक पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपना इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि मामले में भाजपा ने जाखड़ के इस्तीफा को अफवाह बताया है। बताया जा रहा है कि जाखड़ पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं और इस वजह से उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी और सदस्यता अभियान से दुरी बनाई हुई है।

जाखड़ के इस्तीफे से पंजाब में पंचायत चुनाव में भाजपा को नुकसान सहना पड़ सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि पंजाब में पार्टी का कमान जाखड़ को सौंपे जाने से पार्टी के कुछ सीनियर नेता असहज महसूस कर रहे हैं साथ ही बाहर से आए नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से भी कुछ नेता नाराज चल रहे हैं।

कांग्रेस से भाजपा में आए हैं जाखड़

तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके सुनील जाखड़ पंजाब के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे।

पार्टी से हैं नाराज

बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। वे रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्यमंत्री जाने के पक्ष में नहीं थे। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि जाखड़ पंजाब के लिए केंद्रीय नेतृत्व के रणनीति से भी नाखुश चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में वे अकाली दल के साथ मिल कर चुनाव लड़ने के पक्षधर थे लेकिन पार्टी हाई कमान ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।

भाजपा ने कहा अफवाह

मामले में पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने जाखड़ के इस्तीफे को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि जाखड़ की अध्यक्षता में पंजाब में भाजपा मजबूत हो रही है। भाजपा की बढ़ती मजबूती से विपक्ष परेशान है इसलिए विरोधी अफवाह फैला रहे हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। जाखड़ पंजाब भाजपा के अध्यक्ष हैं और वे आगे भी रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- दो अक्टूबर से ‘मेरा प्रखंड मेरा गौरव’ की पहल करने जा रही है बिहार सरकार…

Punjab BJP Punjab BJP Punjab BJP Punjab BJP

Punjab BJP

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...