नीता अंबानी को प्रतिष्ठित सिटीजन ऑफ मुंबई अवार्ड मिला

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, नीता अंबानी को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे द्वारा एक प्रतिष्ठित सम्मान ‘सिटिजन ऑफ मुंबई 2023-24’ से नवाजा गया है। रिलायंस फाउंडेशन ने इस अवॉर्ड की घोषणा एक ट्वीट के माध्यम से की है। इस अवॉर्ड से नीता अंबानी को हेल्थकेयर, एजुकेशन, स्पोर्ट्स, कला, और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान की पहचान मिली है।

सम्मान ग्रहण करने के बाद, नीता अंबानी ने कहा, “मैं रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे द्वारा हमारे शहर और समुदाय में अमूल्य योगदान के लिए इस पुरस्कार को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं। मेरे परिवार का रोटरी क्लब के साथ जुड़ाव दशकों से है, तब से जब मेरे ससुर धीरूभाई अंबानी 1969 में मानद रोटेरियन बने थे. उसके बाद 2003 में मुकेश बने. रोटेरियन के रूप में यह मेरा 25वां वर्ष है। मैंने वर्षों से आपके साथ इस यात्रा को संजोकर रखा है।”

सिटिजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है जिसे रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे हर साल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वालों को प्रदान करता है।

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ भारत का पहला सांस्कृतिक केंद्र है, जो विभिन्न कला और संस्कृति को सर्वोत्तम रूप से प्रकट करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए एक चार मंजिला आर्ट हाउस शामिल है।

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...