Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Ranchi: जंगल में मिला दिव्यांग युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घाघरा गांव के चामा खूंटियारी जंगल में 20 वर्षीय दिव्यांग युवक सोमरा कुजुर (पिता – जयु कुजुर) की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारों ने शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।Ranchi: युवक का अधजला शव मिला मंगलवार सुबह बेड़ो पुलिस को सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जंगल से युवक का अधजला शव बरामद किया है। शव की स्थिति बेहद भयावह थी। जानकारी के अनुसार, शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की डंडे...

Bokaro: स्टील प्लांट में हादसा, इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे

Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-1) विभाग में काम कर रहे दो मजदूर इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।Bokaro: कैसे हुआ हादसा? मंगलवार दोपहर करीब, SMS-1 विभाग के एरिया रिपेयर शॉप में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बीएसएल कर्मचारी देवरथ और ठेका मजदूर शक्ति एक इलेक्ट्रिकल पैनल में कार्य कर...

Realme GT 8 Pro हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा वाले इस फोन की जानिए कितनी कीमत है

Desk. Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 को कंपनी ने चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन ब्रांड के प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में आते हैं और इनमें कई पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। खास बात ये है कि Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, R1 X ग्राफिक्स चिप, और 7000mAh बैटरी जैसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं।Realme GT 8 Pro स्पेसिफिकेशन्सडिस्प्ले: 6.79 इंच QHD+ AMOLED स्क्रीन रिफ्रेश रेट: 144Hz ब्राइटनेस: 7000 Nits पीक ब्राइटनेस प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ग्राफिक्स: R1 X ग्राफिक्स चिप RAM...

भीम संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे नीतीश, कहा- 2005 से पहले बिहार में क्या था, हमारे आने के बाद…

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से आज यानी रविवार को पटना के बापू सभागार में भीम संवाद कार्यक्रम (Bhim Samvad Program) रखा गया था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh), केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur), जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री सुमित कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित जदयू के कई मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता पहुंचे थे।

Goal 6 22Scope News

लगातार दलित, शोषित और महिलाओं के लिए काम किया है और आगे करते रहेंगे – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम बिहार की सत्ता में आए तब से लगातार दलित, शोषित और महिलाओं के लिए विशेष कर काम किया। 2005 से पहले काम नहीं होता था, जब हम सत्ता में आए तब काम हुआ। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंचायती राज्य में 50 फीसदी तक आरक्षण हमने दिया। महिलाओं को 35 फीसदी तक आरक्षण दिया। हमें बहुत खुशी होती है कि महिला लोग भी आज तरक्की कर रही हैं। लालू-राबड़ी के शासनकाल को याद करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनकी सत्ता थी तब सिर्फ लूटने का काम किया।

Nitish Bhim Sambad 1 22Scope News

यह भी देखें :

दलितों को बोलने और उनके हक के लिए लड़ाई लड़े हैं – ललन सिंह

जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से आज पटना के बापू सभागार में भीम संवाद का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सहित जदयू के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बीच मीडिया के बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि दलितों को बोलने और उनके हक के लड़ाई लड़े हैं। उनका नाम डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर है। उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलने वाले हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं। जिन्होंने पंचायती राज्य के साथ महिलाओं को 35 फीसदी तक आरक्षण दिया। आज महिला बिहार में खुशहाल जीवन जी रही हैं और दलित लोग भी अच्छे से अपने जीवन पालन कर रहे हैं।

Lalan Singh 22Scope News
दलितों को बोलने और उनके हक के लिए लड़ाई लड़े हैं – ललन सिंह

यह भी पढ़े : Patna पहुंचे मांडविया, आज ‘जय भीम मैराथन दौड़’ का करेंगे नेतृत्व

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Related Posts

Patna: मेहंदीगंज के अरुण बाग में गोदाम में लगी भीषण आग,...

Patna: दीपावली के बीच पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अरुण बाग मुहल्ले में स्थित हीरा एंड को साउंड के गोदाम में मंगलवार...

तेज प्रताप को समर्थन देगा महागठबंधन?

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निलकल सामने आ रही है। पूर्वी चंपारण की सुगौली विधानसभा सीट...

23 अक्टूबर को तेजस्वी को CM फेस घोषित कर सकता है...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बिहार महागठबंधन से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। 23 अक्टूबर को पटना में महागठबंधन...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel