भीम संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे नीतीश, कहा- 2005 से पहले बिहार में क्या था, हमारे आने के बाद…

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से आज यानी रविवार को पटना के बापू सभागार में भीम संवाद कार्यक्रम (Bhim Samvad Program) रखा गया था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh), केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur), जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री सुमित कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित जदयू के कई मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता पहुंचे थे।

Goal 6 22Scope News

लगातार दलित, शोषित और महिलाओं के लिए काम किया है और आगे करते रहेंगे – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम बिहार की सत्ता में आए तब से लगातार दलित, शोषित और महिलाओं के लिए विशेष कर काम किया। 2005 से पहले काम नहीं होता था, जब हम सत्ता में आए तब काम हुआ। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंचायती राज्य में 50 फीसदी तक आरक्षण हमने दिया। महिलाओं को 35 फीसदी तक आरक्षण दिया। हमें बहुत खुशी होती है कि महिला लोग भी आज तरक्की कर रही हैं। लालू-राबड़ी के शासनकाल को याद करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनकी सत्ता थी तब सिर्फ लूटने का काम किया।

Nitish Bhim Sambad 1 22Scope News

यह भी देखें :

दलितों को बोलने और उनके हक के लिए लड़ाई लड़े हैं – ललन सिंह

जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से आज पटना के बापू सभागार में भीम संवाद का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सहित जदयू के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बीच मीडिया के बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि दलितों को बोलने और उनके हक के लड़ाई लड़े हैं। उनका नाम डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर है। उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलने वाले हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं। जिन्होंने पंचायती राज्य के साथ महिलाओं को 35 फीसदी तक आरक्षण दिया। आज महिला बिहार में खुशहाल जीवन जी रही हैं और दलित लोग भी अच्छे से अपने जीवन पालन कर रहे हैं।

Lalan Singh 22Scope News
दलितों को बोलने और उनके हक के लिए लड़ाई लड़े हैं – ललन सिंह

यह भी पढ़े : Patna पहुंचे मांडविया, आज ‘जय भीम मैराथन दौड़’ का करेंगे नेतृत्व

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Mutation Scam: नामकुम अंचल से फाइल गायब करने का आरोप,...

 नामकुम अंचल के म्यूटेशन मामले में गिरफ्तार पूर्व CI मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार ने दस्तावेज गायब होने का आरोप कर्मचारी महली...

Jharkhand High Court: थानों में CCTV नहीं लगाने पर मुख्य सचिव,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं होने पर मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP से जवाब मांगा है।...

Jamshedpur Bank Robbery: Canara Bank में एक घंटे तक डकैती, 33...

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित Canara Bank में छह हथियारबंद अपराधियों ने करीब एक घंटे तक डकैती की। 23.8 किलो सोना और 42 लाख रुपये...