मुख्यमंत्री आवास से पैदल ही राज्यपाल से मिलने निकलेंगे नीतीश कुमार, अब बनेगी चाचा भतीजे की सरकार 

Patna- बिहार में जारी सारे कयासों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से पैदल ही राज्यपाल से मिलने के लिए निकल पड़े हैं. बतलाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से  मिलकर अपना इस्तीफा दे सकतें हैं.

इस बीच खबर यह भी आ रही है कि भाजपा के कोटे के सभी 16 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा तैयार कर लिया है, किसी भी वक्त वह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप सकते हैं.

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक और सांसदों जारी है. इस बैठक में जदयू के सभी विधायक और सांसद मौजूद हैं, बैठक के फैसलों की जानकारी अब तक मीडियाकर्मियों को नहीं दी गयी है, लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री के द्वारा  राज्यपाल मिलने की समय की मांग करना  बैठक में लिए गये निर्णयों की ओर इशारा करता है.

इधर राबड़ी आवास पर महागठबंधन की बैठक भी जारी है. इस बैठक में राजद, भाकपा माले, सीपीआई एमएल और कांग्रेस के सभी विधायक बैठक में मौजूद हैं.

सूत्रों के अनुसार अब तक नेता

विपक्ष रहे तेजस्वी यादव को किसी भी फैसले के लिए अधिकृत किया गया है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बगैर किसी शर्त समर्थन भी हो सकता है. सारे विधायक एक स्वर से तेजस्वी यादव के द्वारा लिये जा रहे निर्णय के साथ खड़े हैं. इस बीच खबर यह भी आई है कि तेजस्वी यादव की ओर से गृह मंत्रालय और विधान सभा अध्यक्ष के पद की मांग की गयी है.

एक बार फिर से चाचा भतीजे की सरकार, ईद से शुरु राजनीतिक यात्रा का मुहर्रम पर समापन

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...