4 जून के बाद नीतीश लेंगे बड़ा फैसला, तेजस्वी ने किया बड़ा दावा

पटना: लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है और इस बीच सभी दल के नेता ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर है। पत्रकारों से बात करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में छात्र की हत्या को दुखद बताते हुए कहा कि लॉ एंड आर्डर बद से बदतर होती जा रही है।

प्रशासन पर एनडीए के मंत्रियों का कोई कंट्रोल नहीं रह गया है। तेजस्वी ने मृतक छात्र के परिवार के प्रति अपन संवेदना व्यक्ति की और कहा कि जो दोषी है उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और उसके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जितना अपराध होता है उन्हें अच्छा लगता है। तेजस्वी ने सृजन घोटाला और बालिका गृह कांड की चर्चा करते हुए कहा कि इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हमलोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और लड़े तब कार्रवाई हुई फिर सब कुछ ठन्डे बस्ते में है। भाजपा शासित सभी राज्यों में लॉ एंड आर्डर सब जगह बदतर है। यही हत्याकांड अगर राजद के कार्यकाल में होता तो अब तक ये लोग सड़क पर लेट कर विरोध कर रहे होते। प्रधानमंत्री के पश्चिम बंगाल में अच्छी रिजल्ट के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि ये लोग सब जगह चुनाव हार चुके हैं, चार जून को इनकी सरकार नहीं बनने जा रही है।

चार जून को वैसी सरकार आएगी जो युवाओं को नौकरी देगी, गरीबों के साथ न्याय करेगी। नरेंद्र मोदी जी अब 75 वर्ष के हो गए, 10 वर्ष प्रधानमंत्री रह लिए। अब तो भाजपा के लोग नहीं चाहते हैं कि वे प्रधानमंत्री बनें। वहीं तेजस्वी ने इशारों में कहा कि चार जून के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ बड़ा फैसला लेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SANJAY JHA ने किया बड़ा दावा, कहा ‘जनता 4 जून को परिवारवाद की राजनीति पर…’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

4 4 4

4

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...