केजरीवाल के Resignation को नित्यानंद राय ने कहा नाटक, कहा ‘कर दिया दिल्ली को बर्बाद’

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पीएम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम देश के युवाओं के लिए जिएं, देश के लिए जिएं, हम उन्हें शुभकामना देते हैं। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। हम लोगों को उनके नेतृत्व में काम करने का मौका इसके लिए हम सौभाग्यशाली हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वह इस्तीफा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं। इस सदी का अगर सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कोई होगा तो वह केजरीवाल हैं।

आज के समय में सबसे भ्रष्ट और भ्रम फ़ैलाने वाला और नाटक करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह हैं केजरीवाल। केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली को लूटा है, और अपनी बातों से अक्सर मुकर जाते हैं उसी के हिसाब से उन्होंने इस्तीफा देने का नाटक किया है। आज जो मुख्यमंत्री का शपथ लेने वाली है उसने भी कहा कि दिल्ली का एक मात्र मुख्यमंत्री है और वह अरविंद केजरीवाल।

यह लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बावजूद वह कह रही हैं कि केजरीवाल ही मुख्यमंत्री हैं। न्यायालय ने उन्हें जब प्रतिबंधित कर दिया तो मजबूर हो कर उन्होंने इस्तीफा दिया है और इस्तीफा का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता का अधिकार, विकास को रोक दिया है और दिल्ली को बर्बाद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘Criminal मस्त, पुलिस पस्त’, फायरिंग से दहला पटना

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Resignation Resignation Resignation

Resignation

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Kalpana Soren Giridih Visit: गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, छठ घाटों और...

Kalpana Soren Giridih Visit: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह क्षेत्र के विभिन्न...

Bihar Care Economy Skill Development: जीविका दीदियों के लिए खुलेंगे रोजगार...

Bihar Care Economy Skill Development: बिहार में जीविका दीदियों के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने और महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा...