102 लोकसभा सीटों पर नामांकन शुरू

रांची: देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 102 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गयी. यहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा.

जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की आखरी तारीख 27 मार्च है. इस चरण में बिहार की चार (औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई) व बंगाल की तीन (कूच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी) सीटें भी शामिल हैं.

बिहार में पहले चरण में जिन लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 28 मार्च की गयी है.

नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जायेगी,जबकि बिहार में 30 मार्च तक नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी.बिहार में प्रथम चरण की चार सीटों के नामांकन वापसी की प्रक्रिया दो अप्रैल तक जारी रहेंगी.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में यूपी की आठ संसदीय सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. पिछली बार सपा-बसपा- आरएलडी का गठबंधन था, लेकिन इस बार सियासी हालात बदल गये हैं.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...