Ranchi: सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में यूजी और पीजी के सत्र 2025-29 के लिए नामंकन प्रक्रिया शुरू

Ranchi: सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) रेगुलर व वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं चांसलर पोर्टल https://sxcran.ac.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसका लिंक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कॉलेज में कुल 33 रेगुलर और प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक कोर्स की जानकारी, फीस संरचना और प्रवेश प्रक्रिया संबंधित डिटेल कॉलेज की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा तिथि सहित अन्य जरूरी सूचनाएं बाद में वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी।

Eligibility Criteria :

  • विज्ञान संकाय: किसी भी बोर्ड से पास छात्रों के लिए न्यूनतम 50%, भौतिक विभाग के लिए गणित में 45% अनिवार्य।

  • कला संकाय: आर्ट्स स्ट्रीम से 50%, साइंस और कॉमर्स से 55% आवश्यक।

  • कॉमर्स विभाग: अकाउंट्स व बीएसटी के साथ 50% अंक जरूरी।

  • वोकेशनल कोर्स: BA/BCOM के लिए न्यूनतम 50%।

  • B.Sc के बायोटेक्नोलॉजी विभाग: बायोलॉजी में 55% अंक जरूरी।

  • कंप्यूटर एप्लिकेशन / IT: गणित में 45% आवश्यक।

  • 4 वर्षीय BA (Hons.): अंग्रेजी में 60% अंक।

  • BCA: गणित या कंप्यूटर विषय में 45% अंक होना चाहिए।

 

 

 

 

 

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...