अब कोरोना से बच्चे नहीं होंगे प्रभावित, गिरिराज सिंह ने 50 बेड का बन रहे वार्ड का किया शिलान्यास

बेगूसराय : बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में बेगूसराय में हैं. उन्होंने गुरुवार को सदर अस्पताल बेगूसराय में बच्चों के लिए 50 बेड के बन रहे वार्ड का शिलान्यास किया है. बरौनी रिफाइनरी के सौजन्य से बन रहे इस वार्ड में बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था रहेगी. रिफाइनरी प्रबंधन के द्वारा मई 2022 तक इस वार्ड के निर्माण कार्य पूरा कर लेने का आश्वासन दिया गया है.

giriraj1 22Scope News

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि इसमें बच्चे भी प्रभावित होंगे. इसके लिए पूर्व में ही इस वार्ड के निर्माण का संकल्प लिया गया था, लेकिन कोरोना की वजह से वार्ड निर्माण कार्य में थोड़ा विलंब हुआ. लेकिन अब इसके पूरा होते ही बेगूसराय एवं अन्य जगहों के मरीजों को भी इसकी सुविधा प्राप्त होगी.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई उपाय किए गए हैं. इसी कड़ी में बेगूसराय सदर अस्पताल में दो ऑक्सीजन जेनरेटर की व्यवस्था की गई है. वहीं आईसीयू के साथ-सथ मरीजों की जांच पड़ताल के लिए आधुनिक यंत्र भी लगाए गए हैं. बता दें कि बिहार सहित पूरे देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. बिहार में जगह-जगह पर कोरोना टेस्ट हो रहे हैं. वहीं लोगों को कोरोना से बचने के लिए टीका भी दिया जा रहा है.

रिपोर्ट: सुमित

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा