स्कूल में बच्चे अब पढ़ेंगे NCERT की किताब, नए शैक्षणिक सत्र में इन चार कक्षाओं के बदल जायेंगे किताब

मंजेश कुमार

पटना: बिहार शिक्षा विभाग लगातार बेहतरी करने के प्रयास में जुटा हुआ है। शिक्षा विभाग ने कक्षाओं में पाठ्यक्रम बदलना शुरू कर दिया है। नए सत्र से कक्षा 4, 5, 7 और 8 के सभी विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा। शिक्षा विभाग अब राज्य में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को लागू कर रहा है। इसके लिए किताबों की छपाई जल्द ही शुरू हो जाएगी और नए सत्र की शुरुआत से पहले बाजार में लाने की तैयारी में जुटा है।

पाठ्यक्रम बदलाव के पहले दौर में कक्षा पहली और दूसरी कक्षा के किताब बदले गए थे, दूसरे चरण में तीसरी और छठी कक्षा के किताब बदले गए और अब कक्षा चार, पांच, सात और आठ के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जायेगा। इसके साथ ही स्कूलों में शारीरिक और कला की शिक्षा के लिए भी किताबें बदली जाएगी। राज्य के स्कूलों में शारीरिक और कला की शिक्षा देने के लिए वर्ष 2024 में किताब ले गई थी।

स्कूलों में अब नृत्य संगीत के पाठ्यक्रम के लिए भी मॉड्यूल बनेगा जिसके अनुसार अब राज्य के छात्र नृत्य, संगीत, गायन, वादन के लिए पहले से ही तैयार हो सकेंगे। इसके लिए राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) इसकी तैयारी कर रहा है। बता दें कि विगत कुछ दिनों पहले ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों में एक घंटी नृत्य संगीत का करने की अनिवार्यता का आदेश जारी किया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   हमारा जनता से है Direct Connection, ललन सिंह के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा…

NCERT NCERT NCERT NCERT

NCERT

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...