अब ED करेगी विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच, EOU की जांच…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरवरी में जब राजद से हट कर एनडीए के साथ सरकार बनाई तब फ्लोर टेस्ट से पहले विधायकों के खरीद फरोख्त की कोशिश की गई। यह आरोप जदयू-भाजपा के नेताओं ने विरोधी नेताओं पर लगाया था और मामले में जदयू के एक नेता ने कोतवाली थाना में मामला भी दर्ज करवाया था। मामला दर्ज करने के बाद अब जांच एजेंसी भी इस मामले में पुष्टि करती दिखाई दे रही है।

मामले में ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जांच में खरीद फरोख्त के कोशिश के साक्ष्य मिले हैं। इसके बाद अब मामले की जांच ईडी को सौंप दी गई है। बता दें कि फरवरी में जदयू-भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया था कि नीतीश सरकार को गिराने के लिए विरोधी दलों ने कई नेताओं को विधानसभा में नहीं घुसने देने की कोशिश की थी और कुछ विधायकों को करोड़ों रूपये दे कर खरीदने का भी आरोप लगाया था।

आरोप के बाद मामले की जाँच ईओयू ने शुरू की थी जिसके बाद जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। अब यह मामला जांच के लिए ईडी को सौंप दी गई है। मामले में ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई है जिसके बाद मामला अब ईडी को सौंप दिया गया है। अब तक की जांच की सारी रिपोर्ट भी ईडी को सौंप दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   SDO पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पूजा समिति के सदस्यों ने डीएम को पत्र लिख कहा ‘देंगे सामूहिक…’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

ED ED ED

ED

Highlights

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...