लम्बी हुई असंसदीय शब्दों की सूची, अब संसद में माननीय नहीं बोल पायेंगे “जुमलाजीवी”

Delhi– लोकसभा सचिवालय ने असंसदीय शब्दों के तहत एक नया संकलन तैयार किया है.

इस संकलन में जमुलाजीवी, तानाशाही, लॉलीपॉप, बाल बुद्धि सांसद, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चांडाल चौकड़ी,

गुल खिलाए, पिठ्ठू, कमीना, काला सत्र, दलाल, खून की खेती, चिलम लेना, छोकरा, कोयला चोर, गोरू चोर, चरस पीते हैं,

सांड और नौटंकी शब्दों को असंसदीय भाषा की श्रेणी में रखा गया है. अर्थात इन शब्दों के इस्तेमाल को अब असंसदीय अभिव्यक्ति माना जाएगा.

इन शब्दों की सूची और भी लम्बी है, जैसे बॉब कट हेयर, गरियाना, अंट-शंट, उच्चके, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे,

कांव-कांव करना, तलवे चाटना, तड़ीपार, तुर्रम खां ‘कई घाट का पानी पीना, ठेंगा दिखलाना आदि.

इन वाक्यों को भी असंसदीय माना गया

इसके साथ ही कई वाक्यों को असंसदीय अभिव्यक्ति की श्रेणी में रखा गया है. इसमें ‘आप मेरा समय खराब कर रहे हैं,

हम लोगों का गला घोंट दीजिए, चेयर को कमजोर कर दिया है और यह चेयर अपने सदस्यों का संरक्षण नहीं कर पा रही है आदि-आदि

अंग्रेजी के इन शब्दों को नहीं हो सकता इस्तेमाल

ऐसा नहीं है कि रोक सिर्फ हिन्दी के शब्दों पर है, अंग्रेजी शब्दों की सूची भी लम्बी है. ‘आई विल कर्स यू’, बिटेन विद शू’, बिट्रेड,

ब्लडशेड, चिटेड, शेडिंग क्रोकोडाइल टियर्स, डंकी, गून्स, माफिया, रबिश, स्नेक चार्मर, टाउट, ट्रेटर, विच डाक्टर आदि शमिल हैं.

लोकसभा सचिवालय : चिल्लाकर वेल में जाना भी असंसदीय

यदि कोई सदस्य अब यह कहता है कि ‘जब आप इस तरह से चिल्ला कर वेल में जाते थे, उस वक्त को याद करूं या

आज जब आप कुर्सी पर बैठें हैं तो इस वक्त को याद करूं’. ऐसे शब्दों को भी असंसदीय माना जाएगा,

इन शब्दों को रिकार्ड का हिस्सा नहीं माना जाएगा.

इन शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगते ही, विपक्ष हमलावर हो गया है. राहुल गांधी , ओवैसी के साथ-साथ

आम आदमी पार्टी ने भी केन्द्र सरकार की आलोचना की है.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...