Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब विस में उठेगा JPSC का मामला, बीजेपी ने की CBI जांच की मांग

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सातवीं, आठवीं, नौवीं और 10वीं सिविल सेवा पीटी के रिजल्ट में गड़बड़ी के मामले को बीजेपी सदन में उठाएगी. प्रदेश पार्टी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. बीजेपी ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही पार्टी ने पीटी परीक्षा रद्द करने और जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को अविलंब बर्खास्त कर उनपर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है.
जेपीएससी पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी के मामले में अब एक नया मामला सामने आया है. पीटी में शामिल 57 अभ्यर्थी का ओएमआर शीट ही गायब हो गया है. खास बात ये है कि ओएमआर शीट गायब रहने के बाद भी इनमें से 49 अभ्यर्थी पीटी में सफल हो गये. आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के जोरदार विरोध प्रदर्शनों के बाद आयोग ने जब इसकी जांच की, तो इनमें से 49 अभ्यर्थियों को फेल कर दिया. इसके बाद विवाद और गहरा गया है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई आयोगों के अविलंब गठन की मांग की है. उन्होने कहा राज्य में महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहा है. ऐसे में अब तक राज्य में महिला आयोग का गठन न होना दुर्भाग्यपूर्ण है. दीपक प्रकाश ने कहा कि बाल संरक्षण आयोग, पिछड़ा आयोग सहित कई ऐसे आयोग हैं जिसका अबतक गठन नहीं हो पाया है. कांग्रेस द्वारा राजस्थान में महंगाई को लेकर आंदोलन पर भी उन्होंने सवाल उठाएतो हुए कहा कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल व बिजली सबसे महंगी है.

बीजेपी नेता पर हमला करने वाले खोपड़ी को 10 वर्ष की सजा, मुख्य सरगना अबतक पुलिस गिरफ्त से दूर

JPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर जेएमएम सरकार ने बिनोद बिहारी के सपने को रौंदा- राज सिन्हा

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...