Advertisement
Advertisement

NTPC पावर प्लांट नबीनगर ने आरंभ किया गांवों में सड़क निर्माण कार्य

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन के पास ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। मुख्य महाप्रभंधक चंदन कुमार सामंता ने शुक्रवार को चयनित स्थानों का दौरा कर सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया। एनटीपीसी नबीनगर निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास के अंतर्गत परियोजना के निकटतम ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम कर रही है।

एनटीपीसी नबीनगर सिमरा दुसाध गांव में पीसीसी (PCC) सड़क का निर्माण सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत करने जा रही है, जिसका अनुमानित खर्च 38 लाख रुपए होगा। वहीं पंचमों ब्रिज से हरचंपुर एवं ओबीपुर गाओ तक की पीसीसी (PCC) सड़क का निर्माण निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किया जाएगा, जिसका कुल खर्च लगभग 40 लाख रुपए होगा। सड़क निर्माण कार्यों के अलावा, एनटीपीसी नबीनगर ग्रामीण लोगों के लिए अनेको और योजनाओ के तहत काम कर रही है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...