मतगणना कार्य के दौरान अधिकारी का निधन

रांची: पटना के एएन कॉलेज में मतगणना कार्य के दौरान मंगलवार को स्टेट बैंक के अधिकारी सत्यजीत प्रमाणिक का निधन हो गया है.
सत्यजीत प्रमाणिक स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय (पटना) में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद (मतगणना) में प्रतिनियुक्त किया गया था. 46 वर्षीय प्रमाणिक मूल रूप से रांची के रहने वाले थे.

भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अमरेश विक्रमादित्या ने बताया कि दोपहर दो बजे सत्याजीत प्रमाणिक की अचानाक तबीयत खराब हो गयी.

उन्हें तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद लगभग 3.30 बजे उनका निधन हो गया. प्रमाणिक की पत्नी पारिवारिक कार्य से दिल्ली गयी हैं.उन्हें घटना की जानकारी दे दी गयी है.

 

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...