सुखाड़ के आसन्न खतरे को देख सतर्क हुए अधिकारी

Palamu – आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने समाहरणालय सभागार में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए समीक्षा बैठक की है.

इसमें पलामू, लातेहार और गढ़वा में औसत से कम बारिश की समीक्षा की गयी.

इस बैठक में आयुक्त के साथ-साथ लातेहार उपायुक्त भोर सिंह यादव,

आयुक्त के सचिव अनिल कुमार पलामू गढ़वा और लातेहार के डीडीसी, अपर समाहर्ता,

कृषि पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहें.

इस बैठक में आयुक्त ने पानी, जल संचयन और कृषि कार्य को फोकस करते हुए विशेष कार्य करने पर जोर दिया.

मौके पर आयुक्त ने कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चल रही योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.

साथ ही जल संचयन पर विशेष कार्य करने का निदेश भी दिया.

सुखाड़ का संकट- किसानों से संपर्क में रहें अधिकारी

आयुक्त ने सभी प्रखंडो में वर्षा मापक यंत्र को क्रियाशील करते हुए वर्षा की सही माप करते हुए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया.

साथ ही जिन प्रखंडों में वर्षा मापक यंत्र अब तक नहीं है वहां तत्काल लगाने का आदेश दिया.

 जल संचयन के लिए बोरा बांध का सहारा लेने की सलाह दी और तालाब के किनारे के

खेतों में लगे फसलों की सिंचाई करने का निदेश भी दिया. केसीसी की नियमित समीक्षा करने,

 बीटीएम, एटीएम का मूवमेंट प्लान बनाकर किसानों के संपर्क में रहकर उन्हें जागरूक करने को कहा गया.

कम वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक रूप से कृषि बीज

की उपलब्धता के लिए अपनी मांग कृषि निदेशालय को भेजने को कहा गया.

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...