उमर अब्दुल्ला चुने गए विधायक दल के नेता, जल्द सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

Desk. खबर जम्मू कश्मीर से है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) विधायक दल का नेता चुना गया है। साथ ही चार निर्दलीय विधायकों ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस को अपना समर्थन दिया है। बताया जा रहा है कि उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को कांग्रेस समेत सहयोगी दलों के साथ बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

उमर अब्दुल्ला चुने गए विधायक दल के नेता

वहीं अब्दुल्ला ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद एनसी विधायकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस से समर्थन प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। चार निर्दलीय विधायकों ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस को अपना समर्थन दिया है। अब एनसी की संख्या 42 और चार निर्दलीय हैं। कांग्रेस से जवाब मिलने के बाद हम राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।’

बता दें कि, एनसी-कांग्रेस मंगलवार को जम्मू कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा में 49 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा को 29 सीटों पर जीत मिली है। एनसी विधायक दल की बैठक में चार निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा, रामेश्वर सिंह, प्यारे लाल शर्मा और चौधरी अकरम शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसी नेता अहसान परदेसी ने कहा कि एक अन्य स्वतंत्र विधायक मुजफ्फर इकबाल खान के भी उनके साथ शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हम उनसे भी संपर्क में हैं, लेकिन वह आज नहीं आ सके।”

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...