उमर अब्दुल्ला की महबूबा मुफ्ती से अपील! हमें सभी सीटों पर करें समर्थन

Desk. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कथित तौर पर अपनी पार्टी के घोषणापत्र की नकल करने के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर तंज कसा है और पीडीपी से कांग्रेस-एनसी उम्मीदवारों के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील की है।

उमर अब्दुल्ला की महबूबा मुफ्ती से अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि, (पीडीपी) अगर एनसी-कांग्रेस गठबंधन के एजेंडों को स्वीकार करती है, तो वे उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सारे एजेंडे उन्होंने अपने घोषणापत्र में डाल दिए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आपने पहले ही हमारे एजेंडे को स्वीकार कर लिया है और अब आपके एजेंडे और हमारे एजेंडे में ज्यादा अंतर नहीं है। तो फिर उम्मीदवार मत खड़ा कीजिए और आएं हम जम्मू-कश्मीर के लिए एक बेहतर कल का निर्माण करते हैं।

अब्दुल्ला ने दाव किया है कि पीडीपी ने अनिवार्य रूप से एनसी के घोषणापत्र को दोहराया है, जिसमें 200 मुफ्त यूनिट बिजली प्रदान करने और पहले वर्ष के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियां पैदा करने के वादे शामिल हैं। उन्होंने कहा, “हमने कहा कि हम पहले साल में एक लाख सरकारी नौकरियां देंगे, उन्होंने इसे अपने घोषणापत्र में भी रखा। हमने (एलओसी पार) मार्गों को फिर से खोलने की बात की, यह उनके घोषणापत्र में भी है। हमने बातचीत के दरवाजे बनाए रखने की और उन्होंने भी ऐसा कहा है। मेरे सहयोगियों ने हमारे घोषणापत्र में लगभग सभी बातें रखी हैं।”

वहीं महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस-एनसी गठबंधन को पूर्ण समर्थन देने और उन्हें सभी विधानसभा सीटें देने को तैयार है, बशर्ते गठबंधन पीडीपी के एजेंडे को अपनाए।

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...