सरकारी पैसे से विदेशों की सैर करने वाले टुनटुनों और बिट्टूओं की करामात भी आये सामने

मनरेगा से मोमेंटम झारखंड तक हो मामले की जांच

Ranchi– झारखंड में ईडी की कार्रवाई पर विधायक सरयू राय ने कहा कि मनरेगा से लेकर मोमेंटम झारखंड के सारे मामले की जांच होनी चाहिए.

यदि जांच का दायरा बढ़ाया गया तो सरकारी पैसे से विदेशों की सैर करने वाले सारे

टुनटुनों और बिट्टूओं की करामात का चिट्ठा खुल जाएगा.

सरयू राय ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि ईडी कार्रवाई कर रही है लेकिन

एसीबी भी तो कार्रवाई करे. उसके बाद ही सारी मछलियां जाल में आएगी.

Tuntun 22Scope News

यहां बता दें कि निर्दलीय विधायक सरयू राय रघुवर सरकार से लेकर हेमंत सरकार तक भ्रष्ट्राचार के मुद्दे उठाते रहे  हैं.

अभी हाल ही में उनके निशाने पर राज्य से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रहे हैं, बन्ना गुप्ता के खिलाफ कोरोना काल में फ्रन्ट लाइन वर्कर को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में भ्रष्ट्राचार की शिकायत के साथ वह सामने आये है.

इसके पहले उनके निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे हैं.  रघुवर सरकार के दौरान हुए मोमेंटम झारखंड में भ्रष्ट्राचार की शिकायत की गयी थी. इस मुद्दे पर तो उनके द्वारा किताबें भी लिखी गयी है.

अब प्रवर्तन निदेशालय (Directorate General of Economic Enforcement) के द्वारा खनन और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) की प्रबंध निदेशक पूजा सिंघल (Pooja Singhal IAS) और सीए सुमन कुमार सिंह के घर पर भी छापेमारी के बाद सरयू राय भ्रष्ट्राचार के बाद एक बार फिर से मुखर हो रहे हैं, उनके द्वारा इस जांच के दायरे को बढ़ाते हुए इसे मोमेंटम झारखंड तक ले जाने की बात हो रही है.

रिपोर्ट-मदन गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय के खिलाफ दायर किया शिकायतवाद, ये है पूरा मामला

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...