जमशेदपुर एयरपोर्ट के मुद्दे पर सांसद जयंत सिन्हा ने सरकार को घेरा, लगाया उपेक्षा करने का आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर एयरपोर्ट के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड सरकार को आड़े हाथ लेते हुए राज्य सरकार पर जमशेदपुर को उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सभी मामलों की एनओसी दे दी गई है। वन विभाग का मामला अटका हुआ है, जो राज्य सरकार को क्लियर कराना है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में एयरपोर्ट का होना बेहद ही अनिवार्य है। ऐसे महत्वपूर्ण विकास की योजनाओं पर राज्य सरकार का गंभीर नहीं होना अपने आप में बड़ी नाकामी है।

उन्होंने इस मामले से वर्तमान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत कराए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में एयरपोर्ट होने से न केवल जमशेदपुर, बल्कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा से सटे इलाकों के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। साथ ही यहां के उद्योगों को भी इसका लाभ मिलेगा। हालांकि उन्होंने हजारीबाग एयरपोर्ट के मामले को लेकर भी राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया।

आपको बता दें कि पिछली रघुवर सरकार के कार्यकाल के दौरान 2019 में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की आधारशिला रखी गई थी। केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब तक एयरपोर्ट निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर संगठन को लेकर चर्चा की। इस दौरान जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : लाला जब़ी

जमशेदपुर में युवती पर धारदार हथियार से हमला

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...