नवरात्र के अवसर पर गुजराती समाज ने रास गरबे का किया आयोजन

बाघमारा: जिले के कतरास में नवरात्र के अवसर पर गुजराती समाज ने रास गरबा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ की गई। कतरास के भगत मोहल्ले का गरबी चौक गरबा नृत्य के लिए सुप्रसिद्ध है। नवरात्र शुरू होते ही डांडिया की खनक गूंजने लगती है। समाज के बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला और पुरुष ने पारंपरिक गुजराती परिधानों में गरबा नृत्य किया।

वहीं गुजराती समाज के वक्ताओं ने कहा है कि 108 वर्षों से नवरात्र के अवसर पर विधिवत तरीके से मां अम्बे की पूजा अर्चना करते है। इस गरबी रास डांडिया का आयोजन सालों से करते आ रहे है। जिस तरह मां अम्बे की गरबी घूमती है। उसी तरह से हमलोग भी मां की परिक्रमा करते हुए घूमते है। यह 10 दिनों का उत्सव होता है और हमलोग रात को गरबा का आयोजन करते है। सभी बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला और पुरुष इस उत्सव का आनंद लेते हुए मां की पूजा अर्चना करते है।

रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...