कभी पिछड़ी थीं ये पंचायतें, आज बन गईं विकास की पहचान

पटना : स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDGS) को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में बिहार की कुछ पंचायतों ने उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 2.0) में इन पंचायतों ने समग्र विकास, गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

तेलकप पंचायत : सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रोहतास जिले की तेलकप पंचायत की मुखिया सुनीता टोप्पो के कुशल नेतृत्व में पंचायत ने पीएआई में गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन थीम में 88.88 का शानदार स्कोर हासिल किया। 2025 के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में तेलकप पंचायत को सर्वश्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में देश में द्वितीय व बिहार में प्रथम स्थान मिला है। पंचायत ने एलएसडीजीएस के सभी नौ थीम्स पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

Kuri Panchayat 1 22Scope News

पंचायत पहले शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ी हुई थी – मुखिया सुनीता टोप्पो

मुखिया सुनीता टोप्पो ने बताया कि पंचायत पहले शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ी हुई थी। यहां अनूसूचित जाति- अनूसूचित जनजाति की आबादी अधिक है व बच्चों और महिलाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता की भी कमी थी। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जीविका समूहों के माध्यम से दुकान, बकरी पालन, मनरेगा और हस्तशिल्प (बांस की टोकरियां, सूप आदि) से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया गया। नतीजतन यहां अधिकांश महिलाएं रोजगार से जुड़ चुकी हैं।

Kuri Panchayat 2 22Scope News

पंचायत में 3 स्थानों पर वाई-फाई युक्त लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं

पंचायत में तीन स्थानों पर वाई-फाई युक्त लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। यहां पढ़ाई कर लगभग एक दर्जन लड़कियां पुलिस में नौकरी पा चुकी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आस-पास की व्यवस्था भी की गई है। 2021 में मुखिया बनीं सुनीता टोप्पो के नेतृत्व में ग्राम सभाओं के माध्यम से बेटियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का विशेष अभियान समय-समय पर चलाया जाता है।

Kuri Panchayat 3 22Scope News

यजुआर मध्य : आधारभूत संरचना में टॉप

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा ब्लॉक की यजुआर मध्य पंचायत राज्य में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में टॉप स्थान पर है। मुखिया सुमन नाथ ठाकुर 2016 से इस पद पर हैं, उन्होंने पंचायत की काया पलट दी है। यहां सभी गलियों व वार्डों को मिलाकर 5 किलोमीटर से अधिक सड़कों का पक्कीकरण कराया गया। अब यहां कच्ची सड़क नजर नहीं आती। जर्जर भवन को जीर्णोद्धार कर ग्रामीण न्यायालय बनाया गया, जहां नियमित लोक अदालत लगती है।

Kuri Panchayat 4 22Scope News

खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई स्कूल के मैदान में 15 कट्ठा भूमि पर दो स्टेडियम का निर्माण हुआ है

खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई स्कूल के मैदान में 15 कट्ठा भूमि पर दो स्टेडियम का निर्माण हुआ है, प्रत्येक में 250 लोगों के बैठने की क्षमता है। स्टेडियम में बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी के लिए कोर्ट, 12 चेंजिंग रूम, हाई मास्ट लाइट आदि उपलब्ध हैं। पंचायत के हाई स्कूल कैंपस को अतिक्रमणमुक्त कर चारदीवारी बनाई गई, जिससे निर्बाध पढ़ाई हो सके। श्मशान घाट को अत्यधिक सुविधाजनक बनाया गया है, पंचायत चौक पर अलग-अलग शौचालय, निशुल्क ठंडा पीने का पानी, पंचायत का अपना एंबुलेंस, आंगनवाड़ी केंद्र, नाला निर्माण, पंचायत भवन, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट आदि सुविधाएं विकसित की गईं। मुखिया नियमित सफाई अभियान भी चलाते हैं।

Kuri Panchayat 22Scope News

कुरी पंचायत : PAI में बिहार में तीसरा स्थान

रोहतास जिले के नोखा ब्लॉक की कुरी पंचायत पीएआई स्कोर में बिहार में तीसरे स्थान पर रही। वर्ष 2021 में मुखिया बने दिनानाथ के नेतृत्व में पंचायत ने समग्र विकास का अच्छा मॉडल प्रस्तुत किया। कुरी पंचायत में सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार, पंचायत का प्रवेश द्वार, सरकार भवन, कचरा प्रबंधन यूनिट और 160 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गईं। 300 से अधिक वंचित परिवारों को राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया। मुखिया दिनानाथ बताते हैं कि आने वाले दिनों में कुरी पंचायत सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस होगा।

यह भी पढ़े : राज्य के पुलों का होगा सघन सेफ्टी ऑडिट, सचिव ने अभियंताओं को दिए कड़े निर्देश

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...