Aurangabad में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 3 जख्मी

औरंगाबाद: औरंगाबाद में सोमवार को अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना औरंगाबाद के रमेश चौक के समीप की है जहां एक बाइक सवार को ऑटो ने टक्कर मार दिया जिसमें पिता पुत्र घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी गुड्डू पासवान और उनका पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई।

वहीं दूसरी घटना देव थाना क्षेत्र के बालूगंज एवं जीव बीघा पथ के सही मोड़ के समीप की है जहां तेज रफ़्तार आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान सही गांव निवासी टूना सिंह के रूप में की गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Family Judge के यहां तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, परिजन…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...