जगदीशपुर में चाकूबाजी, एक की मौत

बेतिया : खबर बेतिया से हैं जहां नौतन के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खलवा गहिरी में एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार की देर शाम की बताई गई है। वहीं मृतक की पहचान अब्दुल खालिद 21 वर्ष के रुप में हुई है। चाकू की घटना को गांव के ही एक युवक अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर पंचायत के खलवा गहरी गांव में एक युवक को उसी के गांव के एक युवक ने चाकू मार कर लहुलुहान कर दिया।

परिजन घायल युवक को ईलाज के लिए गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज कर आगे की करवाई में जुट गई है। हालांकि अभी चाकूबाजी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : DM दिनेश कुमार राय ने कहा- मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मतदाताओं का जोड़ें नाम

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...