Commercial Advertisment

वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

हजारीबागः इचाक थाना क्षेत्र में मंगलवार(26 सितंबर) देर शाम हुए वज्रपात में चम्पानगर नावाडीह निवासी कारु गोप की मौत हो गई. कारु गोप (51) अपने जानवरों को चराने के लिए जंगल गए थे. शाम को वह जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया.

जंगल में परिजनों ने रातभर खोजा. तब मंगलवार की सुबह चम्पानगर नावाडीह क्षेत्र के पांडेतरी जंगल में बरगद पेड़ के नीचे कारु गोप मृत अवस्था में मिला. वज्रपात की चपेट में आने से मृतक के हाथ और पैर के कुछ हिस्सों में जलने के निशान पाए गए. सुचना मिलने पर इचाक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कालेज हजारीबाग भेजा. घटनास्थल पर पोस्टमार्टम हाउस हजारीबाग पहुंचे.

वहीं भाजपा नेता बटेश्वर मेहता ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया. उन्होंने कहा की सरकार के द्वारा जो भी मुआवजा होगा. वह जल्द से जल्द परिजनों को दिलाया जाएगा और आरोप भी लगाया की इस सरकार में मुआवजा सही से नहीं मिल पा रहा है.

रिपोर्टः शशांक शेखर

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...