Commercial Advertisment

गर्जन और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी

रांची:राज्य में कई इलाकों मे पिछले 24 घंटों मे अचानक मौसम बदल गया है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रांची, चतरा, गिरिडीह, गुमला, और लोहरदगा  में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गर्जन और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव दिख रहा है, जिसके चलते 29 सितंबर को लो प्रेशर एरिया बन सकता है, जिससे झारखंड में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश के संकेत हैं। लो प्रेशर के प्रभाव से 30 सितंबर से अगले महीने के पहले सप्ताह तक कई स्थानों में भारी बारिश की संभावना है।

आज राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 28 और 29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, 2 अक्टूबर को यानी गांधी जयंती पर भी प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है, हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

फिलहाल मौसम विभाग ने 27 से 30 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने और अपने सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...