Online Medicine Sale Protest: झारखंड में 20 मई को बंद रहेंगी 18 हजार दवा दुकानें, ई-फार्मेसी के खिलाफ आंदोलन

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में झारखंड की 18 हजार दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी। केमिस्ट्स एसोसिएशन ने ई-फार्मेसी पर सख्त कानून की मांग की।


Online Medicine Sale Protest रांची: ऑनलाइन दवाओं की बढ़ती बिक्री के विरोध में झारखंड के दवा व्यवसायियों ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले 20 मई को राज्यभर की करीब 18 हजार दवा दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान आठ हजार होलसेल और लगभग 12 हजार खुदरा दवा दुकानें बंद रखी जायेंगी। हालांकि अस्पतालों और क्लीनिकों की फार्मेसी को इस बंद से अलग रखा गया है।

यह जानकारी बुधवार को रांची के होटल कैपिटोल हिल में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव और महासचिव सुभाषचंद्र मंडल ने दी।

Online Medicine Sale Protest: ऑनलाइन दवा बिक्री से व्यापार प्रभावित

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार मांग करने के बावजूद ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगायी जा रही है। इससे देशभर के करीब 12.40 लाख और झारखंड के 18 हजार से अधिक दवा व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एआई आधारित फर्जी दवा पर्चियों के जरिए एंटीबायोटिक और नशीली दवाओं की बिक्री हो रही है, जो आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसके अलावा एनपीपीए और डीपीसीओ द्वारा निर्धारित कीमतों के बावजूद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी छूट देकर प्रतिस्पर्धा के गलत तरीके अपनाये जा रहे हैं।


Key Highlights

  • 20 मई को झारखंड की 18 हजार दवा दुकानें बंद रहेंगी

  • ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट्स एसोसिएशन का आंदोलन

  • आठ हजार होलसेल और 12 हजार खुदरा दुकानें रहेंगी बंद

  • अस्पताल और क्लीनिक की फार्मेसी बंद से अलग

  • ई-फार्मेसी और डीप डिस्काउंट के खिलाफ सख्त कानून की मांग


Online Medicine Sale Protest: सरकार के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दवा व्यवसायियों ने केंद्र सरकार से कई अहम मांगें रखी हैं। उन्होंने कोविड काल में जारी अस्थायी अधिसूचना को निरस्त करने और ई-फार्मेसी से संबंधित अधिसूचना वापस लेने की मांग की है।

इसके साथ ही डीप डिस्काउंट पर नियंत्रण के लिए एक समान कानून बनाने की भी मांग उठायी गयी है। एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा भारी छूट देने से छोटे दवा दुकानदारों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।

Online Medicine Sale Protest: बंद के दौरान अस्पतालों की फार्मेसी खुली रहेंगी

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान अस्पताल और क्लीनिक की फार्मेसी सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि मरीजों को दवा मिलने में परेशानी न हो।

प्रेस वार्ता में रणविजय प्रधान, पंकज छाबड़ा, कृष्णकांत, रामनंदन सिंह, राजीव रंजन, अभिजीत घोष, राकेश पांडेय, दिनेश कुमार और सुशील कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...