झारखंड में तेज हवा और बारिश की चेतावनी, रांची सहित 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए पूरे राज्य में अलग-अलग समय पर मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने शनिवार को सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं रविवार 18 मई को रांची समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों के लिए येलो अलर्ट, जबकि रांची समेत 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गर्मी से मिली थोड़ी राहत
शुक्रवार को राज्य के कई जिलों जैसे गोड्डा, पाकुड़, दुमका, सिमडेगा, गुमला, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश दर्ज की गई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। रांची में भी दोपहर बाद बादल छाए रहे और गरज के साथ हल्की फुहारें पड़ीं।

तापमान की स्थिति
राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में दर्ज किया गया, जहां 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आगामी 24 घंटे सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों से आंधी और वज्रपात की स्थिति को देखते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। विशेष रूप से खेतों, पेड़ों के नीचे और खुले स्थानों पर ना रुकने की सलाह दी गई है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि