जोगता थाना क्षेत्र में लोहा चोरों का तांडव, पुलिस, प्रशासन और बीसीसीएल मौन

धनबादः बाघमारा के जोगता थाना क्षेत्र में लोहा चोरों का तांडव इस कदर हावी हो चुका है कि वहां रहनेवाले आमजनों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। यही नहीं कई अखबारों व चैनलो में जोगता थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध लोहा चोरी की खबर प्रकाशन के बाद भी बीसीसीएल क्षेत्र-5 के प्रबंधन व स्थानीय पुलिस प्रशासन कोई पहल करने में सक्षम नहीं दिख रही।

ताजा मामला जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ न्यू साइडिंग 6/10 का है जहां स्थित महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के पीछे महज 30 मीटर की दूरी पर लोहा चोरों ने बीसीसीएल के लोहे के टावर को काट गिराया है और उसे टपाने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने जोगता नागरिक समिति को दिया। सूचना पाकर समिति के अध्यक्ष भी मौके पर पहुँचे। इसके बाद इस बात की जानकारी बीसीसीएल और प्रशासन के सम्बंधित अधिकारी को सूचना दी पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में छठ को लेकर खूब हुई सूप और दउरा की बिक्री

लोहा चोर2 22Scope News

पुलिस की तरफ से नहीं की जा रही है कोई कार्रवाई

आस पास में रह रहे ग्रामीणों को अब भी यह डर सता रहा है कि कहीं लोहा चोरों का अगला शिकार जलापूर्ति के लिए लगे पाइप न हो जाये, जिससे भविष्य में पानी की समस्या होने की भी आशंका है। यह घटना कोई नई बात नहीं है, जिससे स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन और जोगता पुलिस पर सवाल खड़े करते हैं।

बताते चले कि इससे पूर्व में भी 7 नवंबर 2022 को भी ऐसी ही एक घटना घट चुकी है, जिस पर प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधक मौन थी। आशंका जताई जा रही है की भद्रीचक के जोगिया पट्टी में लोहा गोदाम संचालित है जिसका संचालन मोना खान नामक व्यक्ति करते है। इसलिए आशंका जताई जा रही है की इस घटना के पीछे इसी लोहा चोर मोना का ही हाथ लग रहा है।

ये भी पढ़ें- बेउर जेल में 14 विचाराधीन और 8 सजावर बंदी करेंगे छठ

Saffrn

Trending News

Menstrual Hygiene Initiative: दरभंगा के स्कूल में लगी Sanitary Pad Vending...

दरभंगा की लदहो पंचायत में महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर मिडल स्कूल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट स्थापित की गई। किशोरियों...

India-Nepal Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमा पर सख्ती बढ़ाने...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा पर तस्करी, नकली नोट और संदिग्ध गतिविधियों पर...

Jharkhand Tool Room Internship 2026: रांची में Summer Training और Free...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची ने Summer Internship 2026 और निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें कोर्स, फीस, योग्यता और...

नागर विमानन मंत्रालय पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार और सिविल...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img