रांची पैदल आ रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों को ओरमांझी पुलिस ने चूट्टू पालू घाटी में रोका

Ranchi– रांची पैदल जा रहे होम गार्ड अभ्यर्थियों को ओरमांझी पुलिस ने चूट्टू पालू टोल गेट के पास रोक दिया है.

इस मामले में ओरमांझी थाना के सर्किल इंस्पेक्टर का कहना है कि परमिशन नहीं रहने के कारण होम गार्ड अभ्यर्थियों को आगे जाने नहीं दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को चुट्टुपालु घाटी स्थित टोल गेट के समीप रोक कर रखा गया है. चुट्टुपालु घाटी पुलिस बल की भारी संख्या तैनात कर दी गई है.

 

जबकि अभ्यर्थियों का कहना है कि सड़क मार्ग होते हुए कहीं भी जाने के लिए किसी की परमिशन की जरुरत ही नहीं है, यह तो हमारा मौलिक अधिकार है कि हम भारत के किसी भी में स्वतंत्रता पूर्वक जा सकते हैं.

बता दें कि अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर दिनांक 11 .01. 2022 की संध्या से हजारीबाग से पैदल चलते हुए रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास आ रहे हैं. उनकी कोशिश राज्य के मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा से अवगत करवाने मात्र की है.

Capture 13 22Scope News

इस बीच रामगढ़ के चुतुपालु घाटी स्थित टोल गेट के पास ओरमांझी पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोक दिया है.

पुलिस का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए इन सभी को एक साथ शहर में प्रवेश  की अनुमति नहीं दी जा सकती. पुलिस अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री को दिया जाने वाला आवेदन  की मांग कर रही है. पुलिस का कहना है कि उनका आवेदन मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा. लेकिन अभ्यर्थी सीधे सुबे के मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा से अवगत करवाना चाहते है. फिलवक्त टोल गेट के समीप ही ओरमांझी पुलिस और होमगार्ड अभ्यर्थियों के बीच वार्ता चल रही है.

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...