बिहार में पैक्स चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब

पटना : बिहार में पैक्स चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक पांच चरणों में पैक्स चुनाव होंगे। पैक्स चुनाव बैलेट पेपर यानी मतपत्र से कराए जाएंगे। वोटिंग के दिन ही काउंटिंग होगी। कई पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। पैक्स चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने सभी जिलाधिकारियों उप विकास आयुक्तों और जिला सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

पैक्स चुनाव संबंधी अधिसूचना 15 नवंबर को जारी की जाएगी। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने कई पर्व-त्योहारों के अवकाश को देखते हुए पैक्स चुनाव के लिए कार्यक्रम तय किया है। राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बिहार में 6,819 पैक्सों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सभी जिलाधिकारी (DM), उपविकास आयुक्त (DDC) और जिला सहकारिता पदाधिकारी (DCO) को दिशा-निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े : बंगाल में बिहारी छात्रों की पिटाई से सियासत गरमाई, लालू ने ममता से की बात

यह भी देखें :

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...