केंद्र इनकार कर रहा तो हेमंत सरकार करे जातीय जनगणना-कांग्रेस

0

रांची : कांग्रेस पार्टी ने सीएम हेमंत सोरेन से जातीय जनगणना कराने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश किरण महतो ने इस संबंध में सीएम को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने जाति अधारित जनगणना कराने से इनकार कर दिया है। ऐसे में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और कमजोर वर्ग के लोगों की संख्या का सही पता नहीं पायेगा और उनके उत्थान के लिए सही नीति नहीं बन पायेगी। इसलिए कांग्रेस ने राज्य सरकार से अपने संसाधन से जातीय जनगणना कराने का आग्रह किया है ताकि राज्य में सामाज के पिछड़े वर्गों की वास्तविक संख्या की जानकारी मिल पायेगी और सरकार उनकी सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए सही योजना बना पायेगी।

मनोज झा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता

0

रांची: बुन्डू के अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। प्रेसवार्ता में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार, डीएसपी नीरज कुमार मौजूद रहे। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और इसमें संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक बलेनो कार, एक मोटरसाईकिल और 6 मोबाईल बरामद किया गया है। बता दे की अधिवक्ता मनोज कुमार झा की हत्या 26 जुलाई को रड़गांव में हुई थी। हत्याकांड में जमीन विवाद का मामला सामने आया था ।

पानी छोड़ना पड़ा महंगा, घरों में घुसा गंदा पानी

0

झरिया : धनबाद के झरिया में पिछले दिनों हुए लगातार बारिश के कारण राजा तालाब का जलस्तर बढ़ गया था, जिस वजह से राजा तालाब का पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ते ही गुरु नानक रोड में जलजमाव हो गया और लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया है।

पानी जमा होने पर सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग ने लाइट काट दी है जिससे लोगों के सामने पीने के पानी के साथ-साथ खाना बनाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई घरों में पानी 3 फीट से ज्यादा जमा हो गया है। सड़कों पर पानी ऐसे जमा है मानों सड़के तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। 

कभी नहीं होगी खून की कमी, खाने में शामिल करें 5 चीज़ें

0

आज के दौड़ भाग वाली जिंदगी में हम सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है। जिससे हीमोग्लोबिन की कमी से शिकायत का सामना करना पड़ता है, जिससे कई तरह की बीमारियों से हमारे शरीर को झेलना पड़ता है। शरीर में उचित रक्त की मात्रा न होने पर कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याएं के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने के कारण शरीर का रंग पीला और बेजान हो जाता है। ऐसे में अगर हम अपनी डाइट को बेहतर कर लें और खून बढ़ाने वाली कुछ चीजें शामिल कर लें, तो हमारे अंदर खून की कमी दूर हो सकती है।

चुंकदर


चुंकदर कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर देता है। इसमें भी ढेर सारा फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा फायबर, मैग्नीज़ और पोटेशियम का खजाना भी छिपा है इसमें। चुकंदर हॉर्मोनल बैलन्स मेन्टेन करता है। चुकंदर का नाइट्रैट शरीर में आने के बाद नाइट्रिक आक्साइड बनाता है, जोकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया करता है।

अनार

अनार में ज्यादा मात्रा में प्रोटिन, कार्बोहाईड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। अनार रक्तसंचार वाली बीमारियों से लड़ता है। इसे खाने से PSA का स्तर घट जाता है और कैंसर से लड़ने में बहुत मदद मिलती है। खून की कमी को पूरा करता है

अंजीर

अंजीर में विटमिन ए, सी, के, बी के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीन, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। खून की खराबी में सूखे अंजीर को दूध एवं मिश्री के साथ लगातार सेवन करने से खून के विकार नष्ट हो जाते हैं।

खजूर
कॉपर, मैग्निसियम, मैग्नीज़, विटामिन बी6 , निआचिन, पैंटोथेनिक एसिड और रिबोफ्लाविन खजूर में होते हैं। इसमें कैल्शि‍यम के साथ-साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो न केवल शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को आवश्यक उर्जा भी प्रदान करता है।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी विटामिंस, फायबर और हाई लेवल के एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत है। यह सोडियम फ्री, फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री खाद्य है। यह मैग्निज़ और पोटेशियम की बढ़िया मात्रा देता है। स्ट्रॉबेरी हमारे शरीर में खून का निमार्ण करता है और साथ ही रक्तचाप पर नियंत्रण रखता है।

कितनी देर तक नहाना है सही

0

ज्यादा देर तक नहाना है पसंद, तो हो जाएं सावधान

कितनी देर तक नहाना है शरीर के लिए सही

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है की ज्यादा देर तक नहाने से हमारी त्वचा हो जाती है। क्यूंकि हमारे स्किन में जो नेचुरल आयल होते है वह ज्यादा देर तक नहाने से चले जाते हैं और हमारी स्किन डैमेज हो जाती है। इसलिए हमें नहाने के समय को सिमित रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा हमें 10 मिनट तक नहाना चाहिए।

ज्यादा देर तक नहाने के नुकसान

स्किन के साथ -साथ देर तक नहाना हमारे पाचन को भी हानि पहुंचाता है। आहार से मिलने वाले विटामिन्स और पोषक तत्वों को अलग करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। 

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, बार-बार नहाने से ऐसे बैक्टीरिया बह जाते हैं जिनकी शरीर को इंफेक्शन से बचाने के लिए जरूरत होती है। 

जमीन विवाद में मारपीट, दस घायल

0

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना के खुट्टाबांध गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुए मारपीट में करीब दस लोगों को घायल होने की खबर है। ये सभी लोग एक ही पक्ष के हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। गंभीर रुप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद रेफर किया गया है, बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में किया जा रहा है। पीड़ित मुरारी यादव के मुताबिक वो और उसके परिवार वाले अपने खेत में काम करने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक लाठी-डंडे और दूसरे हथियार से मारपीट शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

डायबिटीज, जीवन शैली कैसे है जिम्मेदार ?

0

डायबिटीज भारत में सबसे आम बीमारियों में से एक है। लगभग हर दूसरे घर में इसका कोई न कोई मरीज़ मिल ही जाता है।

दुनिया में मधुमेह से पीड़ित छह में से एक व्यक्ति भारत से है। भारत में, 7.7 करोड़   से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित है।

हालांकि ये आंकड़े अधिक हैं, पर शोधकर्ताओं का अनुमान है कि 57% लोग अभी भी

ऐसे है जिन्हे पता ही नहीं की वे डायबिटीज से पीड़ित है।

डायबिटीज क्या है ?

आमतौर पर, जब आप खाना खाते हैं, तो आपका शरीर इसे ग्लूकोज में तोड़ देता है, जो तब आपके रक्त में प्रवेश करता है,

और पैंक्रियास को हार्मोन इंसुलिन छोड़ने का संकेत देता है। इंसुलिन आपकी कोशिकाओं में ग्लूकोज के प्रवेश की सुविधा

प्रदान करता है, जो इसका उपयोग ऊर्जा उत्पादन के लिए करते हैं। जब आपको मधुमेह होता है, तो आपका शरीर या तो

पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या बिल्कुल भी नहीं करता है। इससे आपके रक्तप्रवाह में ग्लूकोज का निर्माण होता

है। मधुमेह कई प्रकार के होते हैं, लेकिन सबसे आम हैं टाइप 2, टाइप 1 और जेस्टेशनल डायबिटीज।

टाइप I डायबिटीज : इसे किशोर मधुमेह के रूप में भी जाना जाता है, यह प्रकार तब होता है जब शरीर इंसुलिन का उत्पादन

करने में विफल रहता है। टाइप I डायबिटीज वाले लोग इंसुलिन पर निर्भर होते हैं, जिसका अर्थ है कि

उन्हें जीवित रहने के लिए प्रतिदिन इंसुलिन लेना होता है।

टाइप 2 डायबिटीज : टाइप 2 डायबिटीज शरीर द्वारा इंसुलिन का उपयोग करने के तरीके को प्रभावित करता है।

टाइप I के विपरीत शरीर अभी भी इंसुलिन बनाता है पर शरीर की कोशिकाएं उस पर उतनी प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया

नहीं करती हैं, जितनी पहले करती थीं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के

अनुसार, यह मधुमेह का सबसे आम प्रकार है, और इसका मोटापे से गहरा संबंध है।

जेस्टेशनल डायबिटीज : यह गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में होता है जब शरीर इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील

हो सकता है। जेस्टेशनल डायबिटीज सभी महिलाओं में नहीं होता है और

आमतौर पर जन्म देने के बाद ठीक हो जाता है

एक्सरसाइज और आहार टिप्स 

डायबिटीज के साथ जीवनशैली अपनाने के लिए व्यक्ति जो कदम उठा सकता है, उनमें शामिल हैं:

साबुत अनाज, फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन, कम वसा वाले डेयरी, और स्वस्थ वसा वाले स्रोतों जैसे नट्स सहित ताजा,

पौष्टिक खाद्य पदार्थों में उच्च आहार खाना।

जादा चीनी वाले खाद्य पदार्थों से बचना जो केवल कैलोरी प्रदान करते हैं, या ऐसी कैलोरी जिनमें अन्य

पोषण संबंधी लाभ नहीं होते हैं, जैसे कि मीठा सोडा, तले हुए खाद्य पदार्थ और उच्च चीनी वाले डेसर्ट।

अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से बचना चाहिए।

सप्ताह के कम से कम 5 दिनों में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें, जैसे पैदल चलना,

एरोबिक्स, साइकिल चलाना या तैराकी।

व्यायाम करते समय लो ब्लड शुगर के लक्षणों को पहचानना, जिसमें चक्कर आना,

कमजोरी और अत्यधिक पसीना आना शामिल है।

क्या डायबिटीज का कोई इलाज है?

डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है पर इसपर  जीवनशैली में बदलाव और चिकित्सा उपचार के साथ नियंत्रण

पाया जा सकता है। इच्छाशक्ति और सही जानकारी के साथ, आप अपने ब्लड शुगर को प्रबंधित करने

और अपने जीवन पर नियंत्रण पाने के लिए आहार और गतिविधि के स्तर को संशोधित कर सकते हैं।

विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर रन फ़ॉर डायबिटीज का आयोजन

रेलवे साइट पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

0

पलामू: रेलवे साइट पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रोहित तिवारी उर्फ पिंकू तिवारी और रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह की गिरफ्तारी की है। पलामू, एसपी चंदन कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसपी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था, एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। वह रांची का रहने वाला बताया जा रहा है। खबर के अनुसार हरि तिवारी गैंग का दीपक पांडे उर्फ दीपू पांडे द्वारा अपराधियों को हथियार व पैसा उपलब्ध कराया गया था। जबकि कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू ने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपने गैंग के एक सदस्य को बाइक के साथ रांची से पलामू भेजा था।

हॉकी से भारत को उम्मीद, वर्षों बाद सेमीफाइनल में भारत

0

टोक्यो ओलंपिक से भारतीय हॉकी टीम ने देश को अच्छी खबर दी है। पुरुष हॉकी टीम के बाद टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। भारतीय टीम के अटैकिंग गेम को देखने के बाद झारखंड के खेल प्रेमियों के आलावा झारखंड के पूर्व ओलंपियन्स ने भी खुशी जाहिर की है। इस टीम में शामिल निक्की प्रधान की बहन के अलावा कई और खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं दी है।

वर्षों बाद सेमीफाइनल में भारत

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन जारी है। इस ओलंपिक में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है। हॉकी टीम ने रविवार को क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर मेडल की दावेदारी साबित किया है और इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। चार दशक बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पहुंची है। इसे लेकर पूरे भारत के साथ-साथ झारखंड के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम बेहतर खेल रही है और अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई तो हॉकी में इस बार गोल्ड पक्का है।

टोक्यो ओलंपिक: पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो ने किया खुशी का इज़हार

पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने ओलंपिक से जुड़ी अपनी यादें 22 Scope से साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 1980 ओलंपिक में सेमीफाइनल खेला था और उस वर्ष खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। 1980 की उस टीम में झारखंड के सिलवानुस डुंगडुंग भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनके साथी खिलाड़ी ओलंपियन मनोहर टोपनो ने लॉस एंजेल्स ओलंपिक में हिस्सा लिया था। हालांकि वो टीम 1984 में पांचवें स्थान पर रही थी। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम बेहतर खेल रही है  और अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई तो हॉकी में इस बार गोल्ड पक्का है।

1980 के बाद 2021 में भारतीय टीम मजबूत स्थान पर

पदक से बस एक जीत दूर है। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर अंतिम चार में अपना स्थान पक्का कर लिया है। विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर चल रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है।

टोक्यो ओलंपिक: अंतराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर शशि टोपनो ने भी दी बधाई

अंतराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर शशि टोपनो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की मैं भारतीय टीम को बधाई देता हूं, क्योंकि 1980 के बाद भारतीय हॉकी टीम सेमी फाइनल तक पहुंची है। जिस तरह भारतीय हॉकी टीम ने अपना प्रदर्शन किया है इससे हमारी उम्मीदें और बढ़ गई है।

पूर्व कप्तान भारतीय महिला हॉकी टीम असुंता लकड़ा ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा की उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और मैं उम्मीद करती हूं की आज का जो मैच है इस मैच से एक कदम आगे बढ़ के खेले तो हम फाइनल जरूर खेलेंगे।

बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम का नाम अभी भी सुनहरे अक्षरों में लिखा है। साल 1980 तक भारतीय हॉकी टीम की दुनिया में तूती बोलती थी। लेकिन 1980 के बाद से भारतीय टीम कभी भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।

कोयला लदे ट्रक को ले उड़ा अपराधी, चालक को बनाया बंधक

0

गिरिडीह : ताराटांड थाना क्षेत्र से रविवार की देर रात करीब एक बजे एक कोयला लदे ट्रक को लूट कर अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद ताराटांड थाना पुलिस ट्रक चालक मो. आजाद को साथ लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि हर लोकेशन को खंगाला जा रहा है। हालांकि ट्रक लूटने के बाद अपराधियों का गिरिडीह की ओर भागने की बात सामने आयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र का था। चालक मो. आजाद भी तोपचांची का ही रहने वाला बताया जा रहा है। कोयला लोड करने के बाद जब चालक जंगल से निकला तो अपराधी चालक को पेड़ से बांध दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक रात भर जंगल में पेड़ से बंधा रहा। जब सुबह में ग्रामीणों ने चालक को बंधा देखा तो मामले की सूचना ताराटांड पुलिस को दी।