श्रमिकों के सम्मान में पकरी बरवडीह द्वारा अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस का आयोजन

हजारीबाग: NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा आज अपनी परियोजना के श्रमिकों के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया।

सीकरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मनोरंजन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख श्री फैज तैयब के अलावा विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष कर्मचारी गण एवं संविदा पर कार्यरत सैकड़ो कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में सबसे पहले विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष के द्वारा श्रमिक दिवस की बधाई दी गई तत्पश्चात सभी ने एक-एक कर अपनी बातें राखी।

सभी विभागाध्यक्षों ने मुख्य रूप से इसी बात पर जोर दिया कि आप अपनी सुरक्षा और सेहत का बखूबी ख्याल रखें और अपने दायित्वों का निर्वहन यथासंभव करें।

इस मौके पर परियोजना प्रमुख श्री फैज तैयब ने भी इसी बात को दोहराते हुए कहा कि आपका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है आप स्वस्थ रहेंगे और खुश होकर किसी काम को करेंगे तो यह हमारे लिए कारगर सिद्ध होगी और हम आप सब के सहयोग से सफलता की नहीं बुलंदियों को छुएंगे। उन्होंने इस मौके पर सभी संविदा पर कार्यरत श्रमिकों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद कहा और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जितने भी कीर्तिमान हमारी परियोजना रच रही है उसमें आप सबका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।

परियोजना प्रमुख ने उम्मीद जताते हुए श्रमिकों को कहां की हम आगे भी साथ मिलकर ऐसे ही सफलता हासिल करते रहेंगे। इस मौके पर श्रमिकों को प्रोत्साहित करने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट की गई जिससे उनके चेहरे पर एक मुस्कान और प्रोत्साहन देखने को मिला।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...