Palamu : पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच जमकर चली गोली, एके-47 मैगजीन समेत कई सामान बरामद…

Palamu : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित होटवार जंगल में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच रविवार को भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई। पुलिस को आशंका है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Giridih में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, वाहनों में गिरे पेड़ भारी नुकसान… 

Palamu : पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का दस लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत अपने दस्ते के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी इनपुट के आधार पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष सर्च अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Double Murder केस का सनसनीखेज खुलासा, गर्दन रेतकर इन लोगों ने दिया था घटना को अंजाम… 

जैसे ही पुलिस दल होटवार जंगल में पहुंचा, नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एके-47 के मैगजीन सहित कई हथियार, नक्सली पर्चे और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : कोढ़ा गैंग का एक शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लूट और छिनतई… 

दूसरा सबसे बड़ा कमांडर है शशिकांत 

सर्च ऑपरेशन में हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब, डीएसपी राजेश कुमार, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय, मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव और नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची के चुटिया में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोपी के घर छापेमारी… 

गौरतलब है कि बीते 20 दिनों में शशिकांत के दस्ते के साथ पुलिस की यह दूसरी मुठभेड़ है। फिलहाल शशिकांत टीएसपीसी का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर माना जा रहा है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान तेज कर दी है।

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...