Paliganj : बिजली करंट लगने से महिला की मौत, चारा लाने खेतों में गई थी…

Paliganj : राजधानी पटना से सटे पालीगंज इलाके में मवेशी के लिए चारा लेने गई एक महिला की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना सिगोरी थाना क्षेत्र के कोदहरी पंचायत के बाउआ गांव की है जहां स्थानीय मीरा देवी मवेशी के लिए चारा लेने के लिए खेतों की तरफ गई थी।

यह भी पढ़ें – गया जी में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, चुनाव आयोग पर लगाये कई आरोप…

Paliganj : बिजली करंट लगने से महिला की मौत

चारा लेकर लौटते वक्त बिजली की तार की चपेट में आ गई जिसकी वजह से वह बुरी तरह से झुलस गई। मृतिका के पति अनिल पासवान ने बताया कि खेत में पहले से ही बिजली की तार गिरी हुई थी जिसकी चपेट में वह आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसे पालीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के कारण परिवार में कोहराम मच गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट मामले में DTO समेत 4 का गिरफ्तारी वारंट जारी

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...