Advertisment

औरंगाबाद में लावारिस कुत्तों के आतंक से गांव में दहशत

AURANGABAD: औरंगाबाद मे लावारिस कुत्तों के आतंक से

गांव में दहशत का माहौल है. कुतो ने गौशाला में घुसकर

जिंदा गाय को काट खाया जिससे गाय की मौत हो गई.

मामला औरंगाबाद  के देव प्रखंड का है जहां कई गाँवों मे

कुत्ते के आतंक से लोग दहशत में हैं. आपको बता दें कि

बीती रात देव प्रखंड के कटैया गांव मे लवारिस कुत्तों ने एक किसान के

गौशाला में घुस गये और गौशाला मे बंधी गाय पर हमला बोल दिया

और जिन्दा गाय के बहुतेरे अंग को काट खाया,  जिससे गाय की

मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की जानकारी देते हुये

गाय मालिक पंचायत समिति सदस्य के पति सुनील सिंह

ने बताया कि इन दिनों कटैया में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है. आवारा कुत्तों ने उनके गाय पर हमला बोल कर उसे मार डाला. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

आदमी कुत्ते को मारने जाता है तो कुत्ते आदमी को ही खदेड़ने लगते हैं

इस घटना की  जानकारी देते हुये कटैया गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि उनके बाउंड्री में किसी तरह आवारा कुत्ते घुस आए और गौशाला में बांधे गिर प्रजाति के बहू कीमती गाय पर हमला कर दिया. सुनील ने बताया कि 2 माह पूर्व गिर प्रजाति के गाय  60 हजार में खरीदे थे जो सुबह 6 लीटर और शाम को 6 लीटर दूध देती थी. वहीं लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक क्षेत्र में लगातार देखने को मिल रहा है. जिससे पशु के साथ-साथ आदमी को भी भय है. ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते का आतंक इतना है कि अगर कोई आदमी कुत्ते को मारने जाता है तो कुत्ते आदमी को ही खदेड़ने लगते हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के निदान की मांग की है.

ओबीसी आरक्षण को लेकर आजसू का बड़ा एलान, विशेष सत्र में सरकार के साथ

Nita Ambani Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा,...

Nita Ambani Commonwealth Games 2026: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों के...

LPG eKYC Last Date 2026: 15 अगस्त है आखिरी मौका! LPG...

LPG eKYC Last Date 2026: LPG गैस ग्राहकों के लिए ज़रूरी जानकारी जारी की गई है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने...

Jamshedpur Digital Beat Policing: अपराध नियंत्रण के लिए QR Code का...

Jamshedpur Digital Beat Policing: अपराध पर नियंत्रण, टेक्नोलॉजी-आधारित निगरानी और पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, पूर्वी सिंहभूम पुलिस...