State Govt. पर भड़के पप्पू यादव, कहा ‘क्यों नहीं किया…’

State Govt.

पूर्णिया: बिहार और नेपाल में भारी बारिश की वजह से राज्य के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में आये। बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए और उनके घर खेत डूब गए। हालांकि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने में लगे थे। उन्होंने कई जगहों पर बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राहत समेत आर्थिक मदद भी की। अब पप्पू यादव ने एक प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर जम कर हमला किया।

पप्पू यादव ने सवाल किया कि हर वर्ष बिहार बाढ़ में डूबती है लेकिन इसका स्थायी निदान अब तक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण से लेकर पूर्णिया तक सात जगहों पर बांध टूटा और मैं सभी जगहों पर गया। कहीं भी न तो सामुदायिक रसोई दिखाई दी और न ही रात में लोगों के लिए प्रकाश की व्यवस्था की गई।

कई जगहों पर मैंने जेनरेटर लगवाया, चापाकल लगवाया। मैंने अपने निजी कोष से 46 नाव दिया है। कई जगहों पर हम गए वहां सामुदायिक रसोई नहीं शुरू की गई। बाढ़ पीड़ितों को भूखे रहना पड़ा। जहां सामुदायिक रसोई शुरू की गई वहां भी एक या दो दिनों तक ही लोगों को भोजन दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इतनी राशि बिहार के बाढ़ के लिए देने की घोषणा की तो फिर कहां गया वह राशि। अगर केंद्र की सरकार ने वह राशि नहीं दी है अब तक तो राज्य सरकार स्पष्ट करे।

अगर राशि मिल गई है तो फिर उसे बाढ़ पीड़ितों के खर्च क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज नदी और बांध दोनों एक हो गए हैं। बांध के अंदर बसे गांव बर्बाद हो रहे हैं। लोगों के फसल बर्बाद हो गए। गरीब बाढ़ पीड़ितों के घर में अनाज नहीं बचा, उनके मवेशी पानी में बह गए।

आज सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को सात हजार रुपया दिया है वह राशि काफी नहीं है। सरकार बाढ़ पीड़ितों के फसल की क्षतिपूर्ति दे, उनके ऋण माफ़ करे। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी बांधों को मजबूत और ऊंचा किया जाए। इसके साथ ही फरक्का की तरह बांध बनाया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से राहत मिल सके। इस दौरान पप्पू यादव ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया और कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हम सदैव उपलब्ध हैं। जिन लोगों को मदद की जरूरत हो वे इस नंबर पर फोन करें और उन्हें मदद मिलेगी।

Helpline Number: 6207084398, 9334993504, 06454-315488, 7903004031

यह भी पढ़ें-   ‘DM साहब आपका ये कर्मचारी….’, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे MLA भड़के, कहा…

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

State Govt. State Govt. State Govt. State Govt. State Govt. State Govt.

State Govt.

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...