Paris Olympic 2024 : 52 साल बाद भारतीय टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को इतने गोल से हराया…

Paris Olympic 2024 : पेरिस ओलिंपिक में भारतीय टीम ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3-2 गोलों से हरा दिया। ये जीत खास इसलिए थी क्योंकि भारतीय टीम ने करीब 52 साल के बाद इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम की क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई है।

Paris Olympic 2024 : 1972 के म्यूनिख खेलों में मिली थी आखिरी जीत

बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को 1972 के म्यूनिख खेलों में हराया था। इस जीत के मुख्य सूत्रधार मनप्रीत सिंह रहें जिन्होंने मैच में कुल दो गोल दागे और 52 साल के बाद भारतीय टीम को जश्न मनाने का मौका दे दिया। भारत के लिए पहला गोल अभिषेक ने किया। उन्होंने 12 वें मिनट में भारतीय टीम के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद हरमनप्रीत 13 वें और 32वें मिनट में भारत के लिए दो गोल किये। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रेग थॉमस ने 25वें मिनट में तो वहीं ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल किया।

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...