HSCL की चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, बड़ी दुर्घटना टली, कोई जानमाल की हानि नहीं

Bokaro: शहर के सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर 1बी स्थित HSCL (Hindustan Steel Construction Limited) की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। घटना के वक्त इमारत में लोग मौजूद थे, लेकिन सभी समय रहते बाहर निकल आए जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

कोई जानमाल की हानि नहीं :

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर सिटी थाना पुलिस पहुंची और इमारत के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी को भी अंदर प्रवेश करने से रोका जा सके। फिलहाल प्रभावित परिवारों को पास के एक बैंकेट हॉल में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। रातभर लोग पेड़ों के नीचे या बैंकेट हॉल में ठहरकर गुजारने को मजबूर हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह होते ही मलबा हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा और दबे हुए सामानों को निकाला जाएगा।

HSCL के ज्यादातर क्वार्टर बेहद जर्जर :

स्थानीय लोगों का कहना है कि HSCL के ज्यादातर क्वार्टर बेहद जर्जर अवस्था में हैं। कई क्वार्टरों की दीवारें और सीढ़ियां पहले भी गिर चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक मरम्मत या पुनर्निर्माण की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इन क्वार्टरों की उम्र 30 से 40 साल बताई जाती है, जो अब सुरक्षा के लिहाज से खतरा बन चुके हैं।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...