सरस्वती पूजा को लेकर पटना पुलिस ने कसी कमर, हॉस्टलों में होगी छापेमारी

पटना : राजधानी में सरस्वती पूजा के दौरान पटना कॉलेज एवं पटना शहर के निजी हॉस्टलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अनधिकृत तरीकों से हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मूर्ति स्थापना से लेकर मूर्ति विसर्जन तक उपद्रवी तत्व और असामाजिक लोगों को पुलिस गिरफ्तार छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है।

वही थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों को वरीय अधिकारियों के आदेश के आलोक में शांति समिति और पूजा समितियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करने को कहा गया है। वहीं सरस्वती पूजा के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी पहले से तैयार रहेंगे। बहरहाल, शांति भंग और लॉ एंड ऑर्डर के नियमों की अवलेलना करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कदमकुआं थाना क्षेत्र के पटेल होस्टल में इस बार सरस्वती पूजा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी ने बताया की सरस्वती पूजा विशेषकर विद्यार्थियों का होता है। लिहाजा पटना के हॉस्टलों में छात्रों से समन्वय स्थापित कर सभी बिंदुओं पर चर्चा किया जा रहा है। मूर्ति स्थापना से विषर्जन तक का पूरा रोड मैप जिला प्रशासन और पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा बैठक कर आदेशित किया जाएगा। फिलहाल पूर्वी एसपी भारत सोनी ने सरस्वती पूजा में जबरन चंदा वसूली मामले पर आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि इस तरह की कोई घटना हो तो पुलिस के सरकारी नंबरों पर इसकी जानकारी दें। पुलिस उस मामले पर एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करेगी।

पटना पुलिस सरस्वती पूजा के दौरान सोशल साइट्स पर भी अपनी पैनी नजर रखेंगे जिसपर भी करवाई की जाएगी। पटना पुलिस ने होस्टल के वार्डन को भी पत्र लिखकर होस्टल में अवैध रूप से रहने वाले असामाजिक तत्वों की लिस्ट मांगी है। हॉस्टलों में रहकर अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले दागी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विशेष रूप से कार्य कर रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...