पटना : लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद पटना साहिब के पूर्व कांग्रेस के प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता प्रवीण कुशवाहा ने अपनी पार्टी को लेकर बड़ी बात कही दी है। उन्होंने आज यानी मंगलवार को जब न्यूज 22स्कोप के साथ बातचीत की तो कहा कि संगठन की कमजोरी रही है जिसका खामियाजा इस चुनाव में हमलोग को फिर भुगतना पड़ा है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के माथे पर ठीकरा फोड़ा।
संगठन की कमजोरी से हारे सीट, प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना
वरिष्ठ नेता प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि संगठन की कमजोरी रही है जिसका नतीजा यह रहा कि बिहार में हम लोग केवल तीन सीटों पर ही सिमट कर रह गए। इस संगठन की कमियां कमजोर रही है। देश के चुनाव में कहीं ना कहीं फिर खेल हो रहा है यह सभी कोई जानते हैं। बता दें कि कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में सासाराम, किशनगंज और कटिहार सीट पर जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़े : NDA को शाहाबाद ने फिर किया निराश, एक सीट भी नहीं जीते
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
उमेश चौबे की रिपोर्ट


















