पटना : बिहार आगमन पर भारतीज जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आज यानी शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत-अभिनंदन किया। बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे।
बता दें कि संगठन को लेकर कर रहे है अहम बैठक होने वाली है। बैठक में संगठन से जुड़े तमाम नेता मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अहम बैठक हो रही है। बिहार संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेता मौजूद हैं। बैठक में सभी मोर्चे के प्रभारी मौजूद हैं। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कुमार गौतम की रिपोर्ट


















